{"_id":"5b842ad642c79246633fdf97","slug":"91535388374-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोप में पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के आरोप में पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति और सास-ससुर पर दहेज हत्या का केस
घुमाण के गांव बलरामपुर में सैनिक की नवविवाहिता बहन ने राखी के दिन लगाया था फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना घुमान पुलिस ने गांव बलरामपुर में राखी के दिन ससुरालियों से दुखी होकर अपने मायके घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतका के पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के के बाद विवाहिता का शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
थाना घुमाण ने एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि मामला मृतका नरिंदर कौर के पिता प्रेम सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। अपने बयान में प्रेम सिंह ने बताया उसकी बेटी नरिंदर कौर की शादी 4 अप्रैल 2018 को मुकेरियां के रहने वाले निशान सिंह की थी। इस चार महीने में उनकी बेटी अपने ससुराल करीब दो महीने ही रही। इसी बीच उसके दामाद का फोन भी आता था। कुछ समय के बाद फोन आने बंद हो गए। इस उनकी बेटी मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी और उसने दुखी होकर रविवार को दोपहर करीब एक बजे अपने ही घर में अपनी चुनरी के साथ पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली।
प्रेम सिंह ने बताया कि नरिंदर कौर ने अपनी बाजू पर लिखा हुआ था कि उसके ससुराल वाले उसे 15 लाख रुपये और गाड़ी लाने के लिए कहते हैं, जिसके लिए वह उसे तलाक देने के लिए बार-बार कह रहे हैं। एसएचओ ने बताया कि दहेज लाने के लिए नरिंदर कौर को परेशान करके उसे मरने के लिए मजबूर किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के पति निशान सिंह, उसके ससुर बख्शीश सिंह और सास अमरजीत कौर निवासी मुकेरियां के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।