{"_id":"5ada1b314f1c1b66098b5a57","slug":"91524243249-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद पिस्तौल के बल पर सेल्जमैन से 24 हजार 790 रूपये छीने,फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद पिस्तौल के बल पर सेल्जमैन से 24 हजार 790 रूपये छीने,फरार
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप के कारिंदे से 25 हजार लूटे
बटाला। फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव चंदू सूजा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आये एक युवक ने पिस्तौल के बल पर कारिंदे से 24 हजार 790 रुपये छीन लिये। आरोपी युवक वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने पंप मालिक के बयानों पर केस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसआई सकतर सिंह ने बताया कि गांव चंदू सूजा स्थित सुखदेव पेट्रोल पंप के मालिक सर्बजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव कोटली सूरत मल्ही ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह पंप पर मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बिना नंबर की बाइक पर आया और पांच लीटर पेट्रोल डलवाया। जब सेल्समैन ने उससे पैसे मांगे तो उसने अपना पिस्तौल निकाला और पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से 24790 रुपये छीनकर फरार हो गया। अज्ञात आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।