{"_id":"5ad8cc914f1c1b54098b5630","slug":"91524157585-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकाबंदी के दौरान सगे भाई बहन से पुलिस ने की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाकाबंदी के दौरान सगे भाई बहन से पुलिस ने की
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
800 नशीली गोलियाें के साथ भाई-बहन गिरफ्तार
बटाला। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक सगे भाई बहन से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की है। दोनों आरोपी भाई-बहन को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ मुखतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घन्नियां के बांगर की छोटी नहर के पुल के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को एक लड़का और एक लड़की संदिग्ध लगे। उन्हें रोककर जब उनकी तलाशी ली गई तो दोनों से 800 नशीली गोलियां बरामद हुईं। बाद में पता चला कि दोनों भाई बहन हैं। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान राजा उर्फ अनिल कुमार वासी घन्नियां के बांगर और संगीता के रूप में हुई है। एसएचओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।