फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विजिलेंस विभाग ने तीन हजार की रिश्वत लेने वाले पटवारी को किया गिरफ्तार

विजिलेंस विभाग ने तीन हजार की रिश्वत लेने वाले पटवारी को किया गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2019 10:44 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस विभाग ने तीन हजार की रिश्वत लेने वाले पटवारी को किया गिरफ्तार
तीन हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। विजिलेंस विभाग ने कस्बा अजनाला में कार्यरत एक पटवारी को तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस विभाग के डीएसपी तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि एक शिकायतकर्ता नवदीप सिंह के ताऊ दर्शन सिंह की मौत हो चुकी है। उसका बेटा न्यूजीलैंड में रहता है। ताऊ की जमीन की देखभाल उसका भतीजा नवदीप सिंह ही करता है। नवदीप सिंह की ओर से दर्शन सिंह की जमीन का इंतकाल करवाने के लिए सर्कल कड़ियाल के पटवारी शविंदर सिंह दुसांझ के साथ संपर्क किया। पटवारी ने इस काम के लिए तीन हजार की रिश्वत की मांग की। नवदीप सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को कर दी। सोमवार दोपहर जब नवदीप सिंह पटवारी को काम के बदले तीन हजार की रिश्वत दे रहा था तो उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शविंदर सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed