{"_id":"5c2cef31bdec2256bc429b2c","slug":"81546448689-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रजिंश को लेकर महिला की मारपीट की और कपडे फाड़ डाले, पांच पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रजिंश को लेकर महिला की मारपीट की और कपडे फाड़ डाले, पांच पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रजिंश में महिला को पीटा, कपड़े फाड़े
दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर दर्ज किया गया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव कलेर कलां मे पंचायत चुनाव में उनकी पार्टी को वोट नहीं देने पर कुछ लोगों ने मंगलवार रात महिला पर हमलाकर घायल कर दिया। उन्होंने महिला के कपड़े तक फाड़ डाले। पुलिस थाना सेखवां पुलिस में दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
थाना सेखवां के अधीन आती चौकी नौशहरा मझा सिंह के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि महिंदरजीत कौर निवासी कलेर कलां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे उसके घर का गेट किसी ने खटखटाया। जब उसने गेट खोला तो बाहर गुरदेव सिंह, जयदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, मनदीप कौर, मनजीत कौर निवासी कलेरकलां खड़े थे। तभी जयदीप ने ललकारा मारते हुए कहा कि महिंदरजीत कौर ने उनकी पार्टी के सरपंची के उम्मीदवार को वोट नहीं डाला। इसके बाद उक्त सभी ने मिलकर उससे धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी और अपने हथियारों से उसपर हमला कर दिया। वहीं, हमलावर मनदीप कौर ने उसे बालों से पकड़कर दीवार के साथ पटका। इसके अलावा उक्त हमलावर धर्मवीर ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए और गुरदेव सिंह ने महिंदरजीत कौर के धारण किए श्री साहिब को भी खींचा। एएसआई विजय कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव में महिंदरजीत कौर ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था। पुलिस ने उक्त दोनों महिलाओं समेत पांचों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, जख्मी महिंदरजीत कौर सिविल अस्पताल नौशहरा मझा सिंह में उपचाराधीन हैं।