फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   स्टॉक रिपोर्ट न दिखाने पर मीरथल के 9 क्रशर सील

स्टॉक रिपोर्ट न दिखाने पर मीरथल के 9 क्रशर सील

Mon, 05 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
स्टॉक रिपोर्ट न दिखाने पर मीरथल के 9 क्रशर सील
स्टॉक रिपोर्ट न दिखाने पर मीरथल के 9 क्रशर सील
विज्ञापन

माइनिंग विभाग ने नरोट जैमल सिंह के बाद मीरथल में भी कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
माइनिंग विभाग ने जिले के नरोट जैमल सिंह के बाद मीरथल क्षेत्र के क्रशरों पर नकेल कसनी भी शुरू कर दी गई है। सोमवार को माइनिंग विभाग ने मीरथल बेल्ट के 9 क्रशरों पर छापेमारी की। विभाग ने क्रशरों से स्टॉक रिपोर्ट जांच के लिए मांगीं। कोई भी क्रशर स्टॉक रिपोर्ट नहीं दिखा सका। इस पर विभाग ने 9 क्रशरों को सील कर दिया। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जब तक क्रशरों द्वारा स्टॉक रिपोर्ट जमा नहीं की जाती तब तक उन्हें सील ही रखा जाएगा।
माइनिंग अफसर गगन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर क्रशरों पर कच्चे एंव तैयार माल की जांच के लिए स्टॉक रिपोर्ट हासिल की जा रही है। उन्होंन बताया मीरथल क्षेत्र के 9 स्टोन क्रशरों पर छापामारी टीम की ओर से की गई है। इस दौरान किसी भी क्रशर ने स्टॉक रिपोर्ट नहीं दी है। इस पर 9 क्रशरों को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्टॉक रिपोर्ट के अलावा उक्त क्रशरों की मीटर रीडिंग भी जांच के लिए ले ली गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि माइनिंग विभाग मीरथल से पहले नरोट जैमल सिंह में भी ऐसी कार्रवाई कर चुका है। विभाग ने नरोट जैमल सिंह के कीड़ियां स्थित 26 स्टोन क्रशरों पर छापेमारी करके स्टॉक रिपोर्ट मांगी थी। इनमें से 12 क्रशर रिपोर्ट पेश नहीं कर पाए थे। इस पर विभाग ने 12 क्रशर सील कर दिए थे। उक्त 12 क्रशर अभी भी स्टॉक रिपोर्ट जमा न करवा पाने के कारण सील ही है। वहीं अब मीरथल के भी 9 क्रशर विभाग ने सील कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed