फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   हिमाचल-जेएंडके से लाकर बेचते थे नशा, दो काबू

हिमाचल-जेएंडके से लाकर बेचते थे नशा, दो काबू

Wed, 19 Jul 2017 10:15 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल-जेएंडके से लाकर बेचते थे नशा, दो काबू
गैर प्रांतों से पठानकोट में लाते थे हेरोइन, दो दबोचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
थाना सुजानपुर पुलिस ने दो मामलों में दो व्यक्तियों को हेरोइन के साथ पकड़ा है। पहले मामले में काबू किया गया कार सवार श्रीनगर से हेरोईन लाकर जिले में बेचता था। वहीं दूसरे मामले में गिरफ्तार स्कूटी सवार हिमाचल प्रदेश के गांव छन्नी बेली से नशा लाकर जिले में बेचता था।

थाना प्रभारी हरकृष्ण सिंह ने बताया एएसआई इंद्रजीत ने गुप्त सूचना के अधार पर पुल नंबर 3 के समीप नाका लगाकर कार की तलाश ली। इस पर चालक से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुर्ई। आरोपी की पहचान जसवीर सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी नानक नगर जम्मू के रुप में हुई। आरोपी जसवीर सिंह श्रीनगर से हेरोइन लाकर जिले के सुजानपुर व साथ लगते क्षेत्रों में बेचता था। वहीं दूसरे मामले में मलिकपुर लिंक मार्ग के समीप गुप्त सूचना के आधार पर एएसआईदीपक कुमार की टीम ने बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी चला रहे व्यक्ति से 22 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। इस मामले में आरोपी की पहचान अशोक कुमार पुत्र जोगिंद्र पाल निवासी गांव गन्ना फिलौर के रुप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी हिमाचल प्रदेश के गांव छन्नी बेली से नशा लाकर जिले में बेचता था। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों से उनके नेटवर्क के बारे जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


फोटो -8- पठानकोट में पकड़े गए आरोपियों के साथ जानकारी देते थाना प्रभारी व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed