फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नकाबपोश दो युवक कोठी के बंद गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुये फरार,मामला दर्ज

नकाबपोश दो युवक कोठी के बंद गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुये फरार,मामला दर्ज

Fri, 25 Jan 2019 09:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 25 Jan 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
नकाबपोश दो युवक कोठी के बंद गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुये फरार,मामला दर्ज
दो नकाबपोशों ने की गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन

गोलियां कोठी के गेट में सुराख कर अंदर खड़ी कार में लगीं
हमलावरों ने 11 गोलियां चलाई, पुलिस को 9 खोखे मिले
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। रोशन विहार कालोनी में मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश शुक्रवार सुबह करीब सवा पांच बजे एक कोठी के बंद गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। कई फायर लोहे के गेट में सुराख करते हुए अंदर खड़ी कार में भी लगे। घरवालों ने गेट खोला तो देखा कि कार और गेट पर गोलियों के निशान थे और बाइक पर सवार दो युवक फायरिंग करके भाग रहे थे। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण और डीएसपी सिटी प्रहलाद सिंह ने मौके का जायजा लिया। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रोशन विहार कालोनी बटाला के रहने वाले विजय कुमार ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि शुक्रवार की सुबह उनकी कोठी का गेट बंद था। सुबह करीब पांच बजे अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनी तो वह बाहर निकले। उन्होंने देखा कि उनके लोहे के गेट में गोलियों के निशान थे। गोलियां लोहे के गेट को चीरती हुई अंदर खड़ी उनकी कार में भी लगी थी। जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो दो युवक एक बाइक पर बैठकर इस भाग रहे थे। अंधेरे में उसने मोटरसाइकिल का मोटा-मोटा नंबर नोट कर लिया है।
विज्ञापन

विजय कुमार ने बताया कि उनकी किसी से भी कोई रंजिश नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। सीआईए स्टॉफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह और डीएसपी प्रलहाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना सिटी में हत्या करने का प्रयास और असलाह एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी कोठी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी अपना काम कर रही है। इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कारतूसों के 9 खोल बरामद किए हैं। आरोपियों ने 32 बोर के असलहे से फायरिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed