फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दहेज में कार मांगने के आरोप में पति और सास पर मामला दर्ज

दहेज में कार मांगने के आरोप में पति और सास पर मामला दर्ज

Sun, 28 Oct 2018 09:44 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
दहेज में कार मांगने के आरोप में पति और सास पर मामला दर्ज
दहेज उत्पीड़न में पति और सास पर केस
विज्ञापन

पठानकोट। थाना सदर की पुलिस ने चक्क धारीवाल निवासी महिला की शिकायत पर दहेज में कार मांगने के आरोप में महिला की सास और पति पर मामला दर्ज किया है। शिकायत की जांच में ससुर, देवर और नानी सास निर्दोष पाए गए। चक्क धारीवाल निवासी महिला ने 11 जून को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी पिछले साल 10 दिसंबर को सरना स्थित आदर्श कालोनी निवासी विवेक मल्होत्रा से हुई थी। शादी के बाद सेपति विवेक, सास अंजू बाला, देवर, ससुर और नानी सास उसे कम दहेज लाने पर प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों ने उससे कार की मांग की। 27 मई को ससुराल परिवार ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले की जांच एसएसपी ने एएसआई बलकार सिंह को सौंपी। जांच के बाद पुलिस ने पति विवेक और सास अंजू बाला पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed