फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   1620 नशा पूर्ति गोलियों के साथ एक काबू

1620 नशा पूर्ति गोलियों के साथ एक काबू

Sun, 27 May 2018 10:03 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
1620 नशा पूर्ति गोलियों के साथ एक काबू
नशे की गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरदासपुर। सीआईए स्टाफ गुरदासपुर ने एक कार चालक को गिरफ्तार कर उससे बड़ी मात्रा में नशे की गोलियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
सीआईए स्टाफ गुरदासपुर के इंचार्ज बलदेव राज शर्मा ने बताया कि उन्हें किसी मुखबिर ने सूचित किया था कि एक आरोपी जरनैल सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव हयात नगर इलाके में नशा पूर्ति वाली गोलियां नौजवानों को बेचता है। वह बड़ी मात्रा में गोलियां लेकर आ रहा है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर एएसआई प्रदीप कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ नबीपुर बाईपास पर नाका लगाया था। उन्होंने एक जेन कार को रोककर जब चालक से उसका नाम पूछा तो उसने अपनी पहचान जरनैल सिंह निवासी हयात नगर बताई। उसकी कार की तलाशी लेने पर कार में से नशा पूर्ति में काम आने वाली 1620 गोलियां बरामद हुईं। आरोपी को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि होशियारपुर का एक अज्ञात व्यक्ति उसे इन गोलियों की सप्लाई करता है। वह कुछ समय से इलाके में नशीली गोलियां नौजवानों को बेच रहा था। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अब तक कभी पकड़ा नहीं गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27जीडीआर2- पकड़े गए आरोपी के साथ सीआईए स्टाफ के सद्स्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed