फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एसजीपीसी ने डीजीपी को लिखा पत्र,डेरा प्रेमी के विरुद्ध की जाए धारा 295 -ए अनुसार करवाई

एसजीपीसी ने डीजीपी को लिखा पत्र,डेरा प्रेमी के विरुद्ध की जाए धारा 295 -ए अनुसार करवाई

Wed, 01 May 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
एसजीपीसी ने डीजीपी को लिखा पत्र,डेरा प्रेमी के विरुद्ध की जाए धारा 295 -ए अनुसार करवाई
डेरा प्रेमी के खिलाफ धारा 295 -ए तहत हो कार्रवाई : एसजीपीसी
विज्ञापन

डीजीपी को शिकायत भेजकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने डेरा साध के एक चेले द्वारा गुरमीत राम रहीम की तुलना दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के साथ करने की सख्त शब्दों से निंदा की है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह ने सिख विरोधी इस साजिश को बेहद घटिया बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आधारहीन व मनगढ़ंत बातों से कुछ समाज विरोधी तत्व प्रदेश की शांति को भंग करने की साजिश रच रहे हैं। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की तुलना किसी दुनियावी व्यक्ति से करना बीमार मानसिकता का प्रतीक है। डेरा साध ने भी गुरु गोबिंद सिंह जी का स्वांग रच सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया था। अब उसके चेले की ओर से पुराने मामले को तूल देने से प्रदेश का माहौल बिगड़ सकता है। प्रदेश की भाईचारक सांझ को तबाह करने की मंशा रखने वालों के खिलाफ सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। सोशल मीडिया की आजादी का हरगिज यह मतलब नहीं है कि कोई भी झूठ लोगों में फैलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने डीजीपी दिनकर गुप्ता को शिकायत पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ धारा 295 -ए अनुसार करवाई करने के लिए कहा है। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि डेरा सिरसा के एक प्रेमी ने सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में डेरा प्रेमी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की तुलना बलात्कारी साध गुरमीत सिंह के साथ कर रहा है। डेरा प्रेमी के इस कृत्य से सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है। जत्थेदार अकाल तख्त ने एसजीपीसी को निर्देश दिए हैं कि वह इस डेरा प्रेमी के विरुद्ध धारा 295 -ए के तहत मामला दर्ज करवा कर इसको कानून के कटघरे में खड़ा किया जाए। ताकि भविष्य में कोई ऐसा दु:साहस कोई न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed