{"_id":"5ca38976bdec2214154eafb8","slug":"61554221430-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर किरच से बहू व ससुर पर किया वार, गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस कर किरच से बहू व ससुर पर किया वार, गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरच से बहू और ससुर पर हमला, गंभीर
गुरदासपुर। थाना बहरामपुर के अधीन पड़ते गांव नियामता में एक हमलावर ने घर में घुसकर किरच से ससुर और बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करके जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार ज्योति पत्नी तलविंदर सिंह रात करीब सवा आठ बजे रसोई में खाना बना रही थी। उसकी देवरानी और ससुर भी घर में मौजूद थे। एक नौजवान ने घर में घुसकर ज्योति के पेट में किरच से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आवाज सुनकर उसका ससुर उसे बचाने पहुंचा तो हमलावर ने उसके ऊपर भी हमला करके उसको भी घायल कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना प्रभारी पूनमदीप कौर ने बताया कि उनकी ओर से मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान कलमबंद कर लिए गए हैं। आरोपी की पहचान करके जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।