{"_id":"5bf8266abdec22415324701f","slug":"61542989418-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवाड़ा जट्टां के आर्मी क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश में असम निवासी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलवाड़ा जट्टां के आर्मी क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश में असम निवासी युवक गिरफ्तार
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तड़के 3:10 पर फेंसिंग फांदने को तैयारी बैठा युवक पकड़ा
तलवाड़ा जट्टां के आर्मी क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश में असम निवासी युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट-जालंधर नेशनल हाइवे पर स्थित नंगलभूर के पास तलवाड़ा जट्टां की आर्मी युनिट की वर्कशॉप में घुसने के आरोप में थाना नंगलभूर की पुलिस ने असाम निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंद दास पुत्र पांडाल दास निवासी जिला नालबाड़ी, असम के रूप में हुई है। दरअसल, युवक ने शुक्रवार सुबह तड़के 3:10 पर तलवाड़ा जट्टा के पास 9, कॉर्प्स जोनल वर्कशॉप (मीडियम रिपेयर) में घुसने की कोशिश की। आरोपी आर्मी फेसिंग फांदने की तैयारी में था कि यूनिट के नाइट गॉर्ड्स ने उसे पकड़ लिया। आरोपी से युनिट और फिर थाना नंगलभूर में पूछताछ की, उसके बाद युवक पर सीआरपीसी की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं एसएचओ गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक के रिश्तेदार आर्मी एरिया के आसपास काम करते हैं और उन्हें मिलने के चक्कर में वह भटक गया और फेंसिंग के पास पहुंच गया। फिलहाल युवक के परिवार वालों को भी बुलाया गया है। उनके आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जांच जारी है।
फोटो:-5-पकड़ा गया आरोपी।