फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   लैक्मे के लेबल लगा नकली प्रोडक्ट बेचने वाले 2 दुकानदारों पर मामला दर्ज

लैक्मे के लेबल लगा नकली प्रोडक्ट बेचने वाले 2 दुकानदारों पर मामला दर्ज

Fri, 10 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
लैक्मे के लेबल लगा नकली प्रोडक्ट बेचने वाले 2 दुकानदारों पर मामला दर्ज
कॉपीराइट एक्ट के तहत 2 दुकानदारों पर केस दर्ज
विज्ञापन

पठानकोट। हिंदुस्तान लीवर कंपनी के ब्रांड लैक्मे का लेबल लगा नकली सामान बेचने वाले तारागढ़ एरिया के 2 दुकानदारों पर थाना तारागढ़ की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कंपनी के नई दिल्ली ऑफिस फंक्शनल मैनेजर अजीत सिंह की शिकायत पर दोनों दुकानदारों पर कॉपीराइट एक्ट के मामला दर्ज हुआ है। मैनेजर अजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि तारागढ़ स्थित राहुल ब्यूटी पार्लर का मालिक गांव बकनौर निवासी जगदीश राज और रत्नगढ़ के सुनील जनरल स्टोर का मालिक अशोक कुमार कंपनी के महंगे प्रोडक्ट का लेबल लगा लोगों को नकली प्रोडक्ट बेच रहे हैं, जिसके बाद थाना तारागढ़ की पुलिस के साथ दोनों दुकानों पर रेड की गई तो भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया गया। एएसआई अमेन्यूल मल ने बताया कि दोनों आरोपियों पर कॉपी राइट एक्ट 1957 की धारा 63 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed