फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अवैध कब्जों के आरोप में महिला सरपंच निलंबित

अवैध कब्जों के आरोप में महिला सरपंच निलंबित

Fri, 06 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जों के आरोप में महिला सरपंच निलंबित
अवैध कब्जों के आरोप में महिला सरपंच निलंबित
विज्ञापन

सरपंच बोली- अन्याय हुआ है, फैसले के खिलाफ कोर्ट जाऊंगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के डायरेक्टर सिबन सी ने गांव बब्बेहाली में पंचायत जमीन पर हुए अवैध कब्जों के संबंध में एक मामले में कार्रवाई करते हुए गांव की मौजूदा सरपंच मनजीत कौर को निलंबित कर दिया है।
निलंबन आदेशों में कहा है कि इस गांव के पंचायती छप्पड़ पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे किए थे, जिस कारण इस वर्ष फरवरी में हलका कानूनगो ने पैमाइश करवा कर रिपोर्ट दी थी। मामले की जांच में सामने आया कि गांव के कुछ अन्य व्यक्तियों के अलावा खुद सरपंच ने पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे किए हैं।
विज्ञापन

इस पर विभाग ने सरपंच को निजी सुनवाई के लिए बुलाया था, लेकिन सरपंच के पेश किए तथ्य सच्चाई से परे थे। इस कारण विभागीय कार्रवाई करते हुए इस सरपंच को निलंबित कर दिया गया है। दूसरी तरफ सरपंच मनजीत कौर ने बताया कि इस मामले में उस के साथ अन्याय हुआ है और विभाग ने नियमों के विपरीत जाकर निलंबित किया है। इस मामले को वह हाईकोर्ट में चुनौती देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed