{"_id":"5aa953b24f1c1b8c778b584e","slug":"61521046450-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्रों के ध्यानार्थ -पाकिस्तानी तस्करो द्वारा भारतीय सीमा के अंदर फैंकी गई 9 किलोग्राम हेरोइन एक पिस्टल 25 जिंदा राउंड समेत भारतीय तस्कर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ -पाकिस्तानी तस्करो द्वारा भारतीय सीमा के अंदर फैंकी गई 9 किलोग्राम हेरोइन एक पिस्टल 25 जिंदा राउंड समेत भारतीय तस्कर काबू
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ ने नौ किलो हेरोइन समेत तस्कर दबोचा
पाकिस्तानी तस्करों ने भारतीय सीमा के अंदर फेंकी थी, पिस्टल, 25 कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ की 87 बटालियन अमरकोट ने मंगलवार की रात पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भारतीय सीमा के अंदर फेंकी गई 9 किलोग्राम हेरोइन एक पिस्टल 25 कारतूस समेत भारतीय तस्कर को काबू किया है। वहीं पाकिस्तानी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
बीएसएफ डीआईजी फिरोजपुर बीएस राजपरोहित ने प्रेस वार्ता में बताया कि मंगलवार रात 87 बटालियन अमरकोट के अधीन पड़ती सीमावर्ती चोंकी खालड़ा के पिलर नंबर 131/9 नाइट विजन कैमरे की मदद से हमारे जवानों को कोई हलचल महसूस की। ध्यान से देखने पर पता चला कि पाकिस्तान कि तरफ से दो आदमी भारती सीमा में दाखिल हुए हैं। इस पर हमारे जवान अलर्ट हो गए। पाकिस्तानियों ने तारबंदी के पास पहुंच कर पैकेट भारतीय क्षेत्र में फेंकने शुरू कर दिए। इसी बीच इतने में भारत की तरफ से भी दो आदमी तारबंदी के पास फेंका हुआ समान उठाने के लिए आगे बढ़े। यह देखकर हमारे जवानों ने ललकारा तो पाकिस्तानी तस्कर अंधेरे और खड़ी फसल का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे। भारतीय तस्करों ने भी भागने की कोशिश की। बीएसएफ जवानों ने इनमें से एक को काबू कर लिया और दूसरा भागने में सफल हो गया। बाद में जवानों ने इलाके सर्च की। इस दौरान नौ पैकेट हेरोइन मिली। एक पैकेट का वजन एक किलो है। भारतीय तस्कर के पास से एक पिस्टल और 25 कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए तस्कर की पहचान बलबीर सिंह पुत्र सोहन सिंह खालसा कलोनी तरनतारन रोड अमृतसर के रूप में हुई है। डीआईजी राजपरोहित ने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 45 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस दौरान कमांडेंट 87 बटालियन राकेश राजधान, एके चौहान, जीएस राठौर, मुकेश कुमार, वरिंदर सिंह मौजूद थे