फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नाबालिग लड़की से युवकों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

नाबालिग लड़की से युवकों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Tue, 23 Jan 2018 06:41 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से युवकों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
नाबालिग लड़की से गैंगरेप, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
गांव मुंडापिंड की नाबालिग लड़की को अगवा कर पूरी रात दो युवकों ने सामूहिक दुराचार का शिकार बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मुंडापिंड निवासी महिला राज कौर (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय लड़की घर से दूध लेने के लिए बाजार गई। लेकिन वापस नहीं लौटी। लड़की को आसपास काफी ढूंढा गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। लड़की को इसी गांव के दो लडक़ों जोधा सिंह पुत्र वस्सण सिंह, जसबीर सिंह पुत्र सुखराज सिंह जबरी अगवाह करके गांव घडक़ा के पास खेतों में बने ट्यूबवैल के पास ले गए। दोनों लडक़ों ने रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया व सुबह होते ही आरोपियों ने पीड़िता को जुबान बंद रखने की धमकियां दी। घर लौटी मासूम के चेहरे पर खौफ देखकर मां ने पूछताछ की। जिस दौरान मासूम ने बताया कि जिमीदारों के लडक़ों जोधा सिंह और जसबीर सिंह ने उसे रात भर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया। वूमैन सैल श्री गोइंदवाल साहिब के इंचार्ज ए.एस.आई. बलविंदर कौर ने बताया कि लडक़ी की मां के बयानों पर थाना चोहला साहिब में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का सरकारी अस्पताल से रविवार को मैडीकल करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed