{"_id":"5a4666614f1c1b96698bbce3","slug":"61514563169-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई भेजने के नाम पर ठगी मारने के आरोप में दो पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई भेजने के नाम पर ठगी मारने के आरोप में दो पर केस दर्ज
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई भेजने के नाम पर ठगी, दो पर केस
बटाला। दुबई भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई प्रताप सिंह ने बताया कि गांव बुट्टर कलां निवासी जगदीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह विदेश में रोजगार के लिए जाना चाहता था। इस संबंध में उसकी पहचान ट्रेवल एजेंट संदीप सिंह से हुई। संदीप सिंह ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसे रोजगार के लिए दुबई भेज सकता है। दुबई भेजने के लिए उससे 80 हजार रुपये लिए गए। जगदीप सिंह के अनुसार संदीप ने उससे पैसे ले लिए, लेकिन न तो उसे दुबई भेजा और न ही पैसे वापस किए। जगदीप सिंह की शिकायत की जांच के बाद ट्रेवल एजेंट संदीप सिंह वासी गांव पत्ती रियाड़ और साथी गोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।