फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बेटे के ससुरालियों से तंग परेशान व्यक्तियों ने जहरीली दवा पी, हालात नाजुक

बेटे के ससुरालियों से तंग परेशान व्यक्तियों ने जहरीली दवा पी, हालात नाजुक

Tue, 12 Feb 2019 10:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
बेटे के ससुरालियों से तंग परेशान व्यक्तियों ने जहरीली दवा पी, हालात नाजुक
बेटे के ससुरालियों से तंग होकर कीटनाशक पीया
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर बुजुर्ग के दर्ज नहीं हो सके बयान
बयान दर्ज करने के बाद की जाएगी कार्रवाई: थाना प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुरी। थाना दोरांगला अधीन पड़ते गांव उमरपुर कलां में बेटे के ससुरालियों से तंग व्यक्ति ने कीटनाशक पी लिया। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिविल अस्पताल में मौजूद गांव उमरपुर कलां हीरा सिंह ने बताया कि उसके भाई पलविन्दर सिंह (60) के बेटे सुरजीत सिंह की शादी 3 साल पहले गांव खोखर निवासी सर्बजीत कौर पुत्री जागीर सिंह के साथ हुई थी। 3 साल बाद भी उनके घर बच्चा नहीं हुआ। इसी बात को लेकर दंपतीमें नहीं बनती थी। उसका भतीजा सुरजीत सिंह चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था। करीब 1 साल पहले उसके ससुराल वालों ने थाना सदर में उसके खिलाफ शिकायत दे दी। जब सुरजीत घर वापस आया तो ससुराल वालों ने उसे थाने बुलाकर मारपीट की। इससे हताश होकर सुरजीत घर से कहीं चला गया और अभी तक वापस नहीं आया और न ही उसका कुछ पता चला।
विज्ञापन

सर्बजीत कौर करीब 6 महीने ससुराल में रहने के बाद अपने मायके चली गई। उसके बाद से सुरजीत के ससुराल वाले उसके पिता पलविंदर पर दबाव बना रहे थे कि शादी में खर्च हुए 15 लाख रुपये वापस करो। इस बात को लेकर कई बार उसके ससुराल वाले घर आकर धमकाते रहे हैं। मंगलवार को फिर से बातचीत का समय रखा गया था। इस दौरान पलविंदर सिंह ने सुबह करीब 8 बजे घर में पड़ी फसल में डालने वाला कीटनाशक पी लिया। हीरा सिंह ने कहा कि उक्त लोगों के तंग परेशान करने के कारण ही पलविंदर ने कीटनाशक पीया है। वहीं थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस अस्पताल में बयान दर्ज करने के लिए गई थी। डाक्टर ने पलविंदर सिंह को अनफिट घोषित किया है। इसके चलते बयान दर्ज नहीं किए जा सके। उन्होंने बताया बयान लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed