{"_id":"5b953ab8867a557f365c1e07","slug":"51536506552-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत नगर में फिर चोरी, गुरुद्वारा गया परिवार चोरों ने 2 घरों से चुराए 10 तोले सोना और 20 हजार कैश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत नगर में फिर चोरी, गुरुद्वारा गया परिवार चोरों ने 2 घरों से चुराए 10 तोले सोना और 20 हजार कैश
Updated Sun, 09 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नगर के दो घरों में फिर चोरी
गुरुद्वारा गया परिवार चोरों ने 10 तोले सोना और 20 हजार रुपये चोरी किए
बीते 5 दिन में 5 चोरियों से लोगों पर पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। भारत नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पिछले 5 दिन में 5 चोरी की वारदातों से इलाके के लोग खौफजदा हैं। 200 मीटर के दायरे में हुई 5 घटनाओं से जिला पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। रविवार को चोरों ने दोपहर के समय 2 घरों को निशाना बनाया। एक घर से 10 तोले सोना और 20 हजार नकदी उड़ाई जबकि एक अन्य घर की तलाशी में कुछ हाथ न लगने से चोर तलाशी लेकर भाग गए। वारदात को महज 20 मिनट लगाए।
दरअसल मोहल्ला के व्यक्ति की बरसी गुरुद्वारा साबिह में कराई जानी थी। मोहल्लावासी गुरुद्वारा में शोक मनाने गए थे। इस दौरान चोरों ने 20 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सिकंदर कुमार ने बताया कि उनका परिवार गुरुद्वारा साहिब गया था। करीब 20 मिनट बाद परिवार घर लौटा। घर के भीतर दो अलमारियों के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि उनके घर से चोर 10 तोले सोने के गहने व 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
सिकंदर की पड़ोसी रानी ने बताया कि वह भी अपने मामा की बरसी पर परिवार सहित गुरुद्वारा साहिब गई थी। लौटने पर घर के कमरे रखी अलमारी का ताला टूटा मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था। कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले मंगलवार को बैंक मैनेजर हरीश कुमार और बुधवार को डैम के पूर्व अधिकारी रघुवीर सिंह के घर चोरी औप शुक्रवार को शिव अन्नपूर्णा माता मंदिर से चोर दान पात्र उखाड़नकदी चोरी कर ले गए थे।पार्षद सुरेश पिंटू समेत अन्य लोगों का कहना है कि पुलिस सुस्त और चोर चुस्त हैं। पुलिस की कार्रवाई एफआईआर दर्ज करने तक सीमित है। मोहल्ले में 5 दिन में 5 चोरियां पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े करती हैं।