फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गैंगस्टरों से संबंध रखने वाले दो आरोपी युवकों से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद, दोनो गिरफतार

गैंगस्टरों से संबंध रखने वाले दो आरोपी युवकों से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद, दोनो गिरफतार

Tue, 17 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टरों से संबंध रखने वाले दो आरोपी युवकों से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद, दोनो गिरफतार
गैंगस्टरों के दो करीबी गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद
विज्ञापन

पुलिस थाना घन्नियां के बांगर में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस के सीआईए स्टाफ बटाला ने गैंगस्टरों के साथ संबंध रखने वाले दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफतारी के वक्त दोनों आरोपियों से एक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मंगलवार को इस संबंध में सीआईए स्टाफ बटाला के सब इंस्पेक्टर एवं जांच अधिकारी केवल कृष्ण ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भूपिंदर सिंह वासी घन्नियां के बांगर और उसका साथी गुरचरण सिंह वासी गांव डोगर गैंगस्टरों के करीबी हैं। अगर रेड की जाए तो दोनों से अवैध असलहे मिल सकते हैं। इसके अलावा गैंगसटरों के बारे में जानकारी मिल सकती है। एसआई केवल कृष्ण ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस पार्टी ने फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव डोगर में रेड की तो दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ पिंद वासी घन्नियां के बांगर से एक 32 बोर का पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद हुआ है। दूसरे आरोपी गुरचरण सिंह वासी गांव डोगर से 32 बोर की एक मैगजीन और 10 रौंद बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ थाना घन्नियां के बांगर में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले गुरचरण सिंह ने अपने एक गैंगस्टर साथी से मिलकर किसी को अगवा किया था। इस मामले को लेकर गुरचरण सिंह के खिलाफ पहले ही थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में केस दर्ज है, जबकि गुरचरण पर पहले से कोई मामला दर्ज नही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है, जिसके तहत पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed