{"_id":"5abbc0344f1c1b552a8b45be","slug":"51522253876-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ा सट्टा लगाने वाले दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धड़ा सट्टा लगाने वाले दो काबू
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दड़ा सट्टा लगाने वाले दो गिरफ्तार
दीनानगर (गुरदासपुर)।
दीनानगर में सरकारी लॉटरी की आड़ में दड़ा सट्टा लगाने के मामले में दीनानगर पुलिस ने दो लॉटरी स्टालों पर दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
दीनानगर के थाना प्रभारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि शहर में कुछ लाटरी स्टालों पर दड़ा सट्टा लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने रेलवे रोड और बस स्टैंड पर स्थित दो लाटरी स्टालों पर नकली ग्राहक बनाकर भेजे। उन्होंने 100-100 रुपये का निशानी लगा नोट देकर पर्चियां हासिल की। इन नकली ग्राहकों ने निशानी लगे नोट देकर पर्चियां हासिल करने के तुरंत बाद दबिश देकर लाटरी स्टालों के गल्ले से निशान लगे नोट और पर्चियां बरामद की। इसके इलावा इनके कंप्यूटर और स्कैनर भी जब्त कर लिए गए। बरामद हुई पर्चियों से दड़ा सट्टा लगाने के मिले सबूतों के आधार पर बस स्टैंड पर स्थित महालक्ष्मी लाटरी स्टाल चला रहे गुलशन कुमार वासी साहनपुर थाना तारागढ़ और रेलवे रोड पर महाजन लाटरी स्टाल चलाने वाले राकेश कुमार वासी दीनानगर को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।