फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गुरूद्वारा साहिब में रात को बेअदबी और चोरी करने वाले युवक को गांव के लोगों ने किया काबू

गुरूद्वारा साहिब में रात को बेअदबी और चोरी करने वाले युवक को गांव के लोगों ने किया काबू

Tue, 15 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 15 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
गुरूद्वारा साहिब में रात को बेअदबी और चोरी करने वाले युवक को गांव के लोगों ने किया काबू
गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने वाला युवक दबोचा
विज्ञापन

युवक ने किया आरोपों से इंकार, लोगों ने पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव धुपसड्डी में एक युवक की ओर से सोमवार रात करीब 1 बजे गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक ग्रंथ से छेड़छाड़ और गोलक को तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। गांव के लोगों ने आरोपी युवक को मंगलवार सुबह पास पड़ते एक पैलेस से काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस थाना सिविल बटाला ने आरोपी युवक के खिलाफ बेदअदबी और चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बताया जा रहा है आरोपी युवक पढ़ा लिखा है और नशे का आदी है। वह एएसआई का बेटा है। गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों में उक्त आरोपी युवक की सभी गतिविधियां कैद हो गई हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी प्रहलाद सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं आरोपी युवक ने अपने आप को निर्दोष बताया है।

गांव धुपसड्डी के गुरुद्वारा साहिब की कमेटी की ओर से रखे गए सुरक्षा कर्मी तरसेम सिंह ने बताया कि सोमवार रात को करीब एक बजे एक युवक गुरुद्वारा साहिब में घुसा और सीढ़ियों के रास्ते से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में बने सुख आसन वाले कमरे में दाखिल हुआ। पहले उसने गुरुद्वारा साहिब के अंदर रखे एक धार्मिक चिह्न से पैसों वाली गोलक तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद सुख आसन वाले कमरे में गुरु ग्रंथ साहिब पर दी हुई एक रजाई उतार ली। सुरक्षा कर्मी तरसेम सिंह ने बताया कि उसे इस बात का पता तब चला जब वह रात को पहरा दे रहा था और गुरुद्वारा साहिब के कमरे की लाइट जल गई। सुख आसन के पर्दे हिले तो उसे पता चल गया कि कोई कमरे में घुसा है। उसने उसे ललकारा तो आरोपी युवक रात के अंधेरे में गुरुद्वारा साहिब की दीवार को फांद कर भाग निकला। मंगलवार सुबह आरोपी को गांव के लोगों ने घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान आशीष पंवार के रूप में हुई है। पुलिस थाना सिविल लाइन के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोटो- 15जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला के गांव धुपसड्डी के गुरूद्वारा साहिब से आरोपी युवक को गिरफतार करके ले जाती हुई बटाला पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed