{"_id":"5be85fd0bdec2269360cb9f6","slug":"41541955536-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की गैर इरादतना हत्या के आरोप में दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की गैर इरादतना हत्या के आरोप में दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
चालक की हत्या के आरोप में दोस्त पर केस
पत्नी के बयान पर मामला दर्ज, आरोपी युवक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। टाटा 407 के चालक की मौत के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच कर रविवार को चालक के दोस्त के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
शनिवार को बाद दोपहर टाटा-407 चालक अमनदीप सिंह निवासी घसीटपुर कलां की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जांच अधिकारी एवं थाना सदर के एएसआई पंजाब सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक अमनदीप सिंह की पत्नी सर्बजीत कौर के बयान पर गांव घसीटपुर कलां के रहने वाले मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पत्नी सर्बजीत कौर ने बताया कि शनिवार सुबह उसके पति अमनदीप सिंह को घर से उसका दोस्त मनप्रीत सिंह बाहर कहीं लेकर गया था। उसके बाद उसका पति अमनदीप सिंह घर वापस नहीं आया। कुछ देर बाद ही उसके पति का बेसुध हालत में मिलना इस बात का संकेत देता है कि उसके पति के दोस्त ने ही उसे जहर दिया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी ने अपने पति की मौत का जिम्मेदार पति के दोस्त को ही बताया है।
एएसआई पंजाब सिंह ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल पत्नी सर्बजीत कौर के बयान पर मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एएसआई ने बताया कि पुलिस केस की बारीकी से जांच कर रही है। आने वाले कुछ दिनों में इस मामले में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।