{"_id":"5bd0a8a6bdec22233165d56a","slug":"41540401318-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह से 10 हजार से अधिक की नकदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरगाह से 10 हजार से अधिक की नकदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरगाह से नकदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान शम्मी कुमार निवासी अमरूदां वालियां झुग्गियां पठानकोट के रूप में हुई है।
थाना डिवीजन नंबर-1 के एएसआई अंग्रेज सिंह ने बस स्टैंड के बाहर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि मंगलवार को शास्त्री नगर स्थित दरगाह में सेंध लगाकर वहां से 10172 रुपये चुराने का आरोपी घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल उसे काबू कर लिया। पूछताछ की तो उसने माना कि गत 21 अक्तूबर की रात उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की ओर से सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने माना कि नशे की पूर्ति के लिए उसने पहले भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। ऐसी ही घटनाएं वह सुजानपुर और पठानकोट सिटी में कर चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फोटो:-13-आरोपी के साथ थाना डिवीजन नंबर 1 के अधिकारी।