{"_id":"5b842f8a42c792466d2829b9","slug":"41535389578-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने जीजा के टियुब्वैल पर पहुंच कर गले में फंदा लगा की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने जीजा के टियुब्वैल पर पहुंच कर गले में फंदा लगा की खुदकुशी
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने जीजा के ट्यूबवेल पर जाकर लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। शहर की रहने वाली 18 साल की युवती ने पुलिस थाना रंगड़-नंगल के अधीन आते गांव यादपुर में अपने जीजा के ट्यूबवेल पर जाकर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बटाला की रहने वाली शिल्पा के पिता के बयान पर रंगड़ नंगल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना रंगड़-नंगल के एएसआई एवं जांच अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि मृतका शिल्पा (18) निवासी बटाला रविवार की देर शाम को बटाला से अपने जीजा औैर बहन के यहां पहुंची। वहां पहुंचने के बाद वह जीजा के घर नहीं गई। सीधा अपने जीजा के ट्यूबवेल पर पहुंची और अपनी चुनरी को फंदा बनाकर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद युवती के जीजा और बहन रोजाना की तरह ट्यूबवेल पर गए तो उन्होंने देखा कि युवती शिल्पा फंदे पर लटकी हुई थी। उन्होंने नीचे उतारा और उसे डॉक्टर तक पहुंचा मगर डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस थाना रंगड़-नंगल को सूचित किया। पुलिस पार्टी ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवती के पिता के बयान पर कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया गया। वहीं युवती के पारिवारिक सदस्य कुछ भी बोलने से गुरेज कर रहे हैं।