फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बटाला में महिला का सिर कटा शव मिला, अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

बटाला में महिला का सिर कटा शव मिला, अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

Sun, 27 May 2018 09:59 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
बटाला में महिला का सिर कटा  शव मिला, अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज
बटाला में महिला का सिर कटा शव मिला
विज्ञापन

अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सिविल लाइन पुलिस थाना के आधीन आते गांव गोखूवाल के बाहर एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ है। शव को मिट्टी में दफनाया गया था लेकिन फूलने के कारण शव बाहर आ गया। शरीर के साथ सिर न होने की वजह से फिलहाल महिला की पहचान भी नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ परमजीत सिंह पहुंचे औैर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आती है, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
जानकारी के अनुसार गांव गोखूवाल की एक महिला गांव के बाहर खेतों में शौच के लिए गई थी। उसने देखा कि एक जगह पर कुत्ते भौंक रहे थे। जब वह पास गई तो उसने देखा कि एक सिर कटा शव गड्ढे में दफनाया गया था। शव को देखकर गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने गड्ढे से सिर कटे शव को बाहर निकाला। आस-पास सिर की तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

गांव के नंबरदार रजिंदर सिंह निवासी हस्नपुरा ने बताया कि उन्होंने ही पुलिस को सूचित किया था। एसएचओ सिविल लाइन परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और शव की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed