फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एक्साईज के मुलाजिम बन होटल में वारदात को दिया अंजाम

एक्साईज के मुलाजिम बन होटल में वारदात को दिया अंजाम

Wed, 15 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
एक्साईज के मुलाजिम बन होटल में वारदात को दिया अंजाम
होटल में तोड़फोड़ कर ग्राहक का सामान लूटा
विज्ञापन

हमलावर खुद को बता रहे थे एक्साइज विभाग का मुलाजिम
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर के ढांगू रोड स्थित होटल एशिया में मंगलवार की देर रातखुद को एक्साईज विभाग के मुलाजिम बताकर कुछ युवकों ने स्टाफ से मारपीट की और एक कमरे का दरवाजा तोड़कर उसमें ठहरे व्यक्ति का सामान लूट कर भाग निकले। होटल मालिक ने थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
होटल के मालिक इंद्रजीत गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की देर रात कुछ युवक उनके होटल में आ धमके और खुद को एक्साइज विभाग से संबंधित बताने लगे। एक गाड़ी में सवार होकर आये करीब सात युवकों ने होटल में ठहरे सागर नाम के एक व्यक्ति के बारे पूछताछ करनी शुरू कर दी। इसके बाद वह सागर के कमरे तक पहुंच गए और कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और कमरे में रखा सागर का लैपटॉप व दस हजार रुपये समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय सागर कमरे में मौजूद नहीं था। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर होटल की लाइटें भी बंद कर गए। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी । डीएसपी सिटी सीतल सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर 2 में आ चुकी है। मामले की जांच हर पहलु से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आपसी रंजिश का हो सकता है मामला
होटल में ठहरे युवक सागर का कहना है कि वह चंडीगढ़ से यहां बार का काम करने के लिए आया था। पठानकोट में एक समारोह के दौरान उसकी कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी। इस पर उक्त युवक उसे धमका कर गए थे। उसे आशंका है कि उन्हीं युवकों ने होटल में उनके कमरे में पहुंचकर तोड़फोड़ की है और सामान चुराया है। हमलावर उसका लैपटॉप और दस हजार रुपये समेत अन्य सामान ले गए हैं। डीएसपी सिटी शीतल सिंह ने भी कहा कि शुरूआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।मामले की गहनता से जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो -2- पठानकोट के होटल एशिया में हुई वारदात संबंधी बताते होटल मालिक व स्टाफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed