Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   23 kg heroin recovered in Amritsar accused absconding

अमृतसर में नशे की बड़ी खेप पकड़ी: पाकिस्तान से आई 23 किलो हेरोइन, अमेरिका से हुई थी डील, आरोपी भाग निकला

Wed, 05 Mar 2025 04:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 05 Mar 2025 04:05 PM IST
सार

सीमा पार से आई नशे की बड़ी खेप अमृतसर के एक गांव में पुलिस ने पकड़ी है। पुलिस ने 23 किलो हेरोइन बरामद की है, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। यह ड्रग्स अमेरिका में बैठे नशा तस्कर ने मंगवाई थी। 

विज्ञापन
23 kg heroin recovered in Amritsar accused absconding
पुलिस ने पकड़ी 23 किलो हेरोइन - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर के एक गांव से नशे की बड़ी खेप मिली है। जिला देहाती पुलिस ने कस्बा जंडियाला गुरु के गांव देवीदास पुरा गांव से 23 किलो हेरोइन की खेप बरामद की है। इस मामले में साहिलप्रीत सिंह नाम के युवक को नामजद किया गया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम लगातार विभिन्न स्थानों पर रेड कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी साहिलप्रीत सिंह अमेरिका में बैठे ड्रग तस्कर जसमीत सिंह उर्फ लकी के लिए काम करता है। एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से तस्करों की ओर से बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप भेजी गई है, जिसे आरोपी साहिलप्रीत सिंह ने रिसीव कर ठिकाने लगाया था। इसी सूचना के तहत पुलिस की टीम ने देवीदास पुरा में रेड की थी। हालांकि आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकला, लेकिन उसके ठिकाने से हेरोइन की खेप बरामद की गई, जिसका कुल वजन 23 किलो है। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमेरिका में बैठे तस्कर लकी आरोपी साहिलप्रीत को आदेश देता था, उसी के मुताबिक नशे की खेप को ठिकाने लगाता था। बाद में उसी की कहने पर आगे सप्लाई कर देता था। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने पर और भी रिकवरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed