फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कलानौर के मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कलानौर के मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
कलानौर के मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कलानौर के मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरदासपुर।
मंदिर की गोलक का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन कलानौर में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस स्टेशन कलानौर में तैनात जांच अधिकारी एएसआई बलजिंद्र सिंह ने बताया कि शिव मंदिर कलानौर में कार्यरत सेवादार मुराड़ी लाल पुत्र सत्य प्रकाश निवासी मोहल्ला फतेह सिंह डेरा बाबा नानक ने बताया कि 5 जून की रात करीब 9 बजे वह मंदिर के दरवाजे को ताला लगाकर सोने चले गए। रात करीब 11 बजे उन्हें मंदिर की तरफ से कुछ शोर सुनाई दिया। जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि एक युवक मंदिर का ताला तोड़ रहा है। उसने पीला परना बांधा हुआ था। युवक उसे देखकर भाग गया। मुराड़ी लाल ने बताया कि जब उसने जांच की तो कमरे में पड़ी गोलक से पैसे गायब थे और दरवाजे पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था। पुलिस ने मंदिर में लगे कैमरे की जांच की तो पता चला कि सुनील कुमार उर्फ बिल्ली पुत्र शाम लाल निवासी मोहल्ला जैलदार कलानौर ने जांच में पाया कि चोरी का प्रयास किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed