फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   किसान द्वारा नाड़ को लगाई आग से दो घरों को नुकसान पहुंचा

किसान द्वारा नाड़ को लगाई आग से दो घरों को नुकसान पहुंचा

Tue, 14 May 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
किसान द्वारा नाड़ को लगाई आग से दो घरों को नुकसान पहुंचा
बटाला। गांव घोगा में खेतों में नाड़ को लगाई गई आग से पास के मकानों को नुकसान पहुंचने पर पुलिस ने किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर के एएसआई हरिंदर सिंह ने बताया कि गांव घोगा के रहने वाले विनोद कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि शाम करीब साढ़े 5 बजे उनके ईंट भट्ठे के पास गांव का किसान जोधा सिंह अपने खेतों में गेहूं की कटाई के बाद बची नाड़ को आग लगा रहा था। विनोद कुमार के अनुसार उसने जोधा सिंह को नाड़ जलाने से यह कहकर रोकना चाहा कि आंधी चल रही है जिससे आग दूर तक फैल सकती है और आग से पास के खेतों व घरों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा नाड़ जलाने पर सरकार ने पाबंदी भी लगा रखी है लेकिन जोधा सिंह ने उनकी बात नहीं सुनी। खेतों की आग तेज आंधी के कारण भड़क उठी और उनके भट्ठे तक पहुंच गई। भट्ठे के पास ही रहने वाले साहिब सिंह और जिंदर मसीह के घरों तक आग जा पहुंची। आग के कारण उनके घरों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। एएसआई ने बताया कि शिकायत के आधार पर किसान जोधा सिंह के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed