फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बटाला पुलिस ने नाकाबंदी करके 12 ड्रम अल्कोहल के बरामद किये, एक गिरफ्तार

बटाला पुलिस ने नाकाबंदी करके 12 ड्रम अल्कोहल के बरामद किये, एक गिरफ्तार

Sat, 04 May 2019 10:11 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
बटाला पुलिस ने नाकाबंदी करके 12 ड्रम अल्कोहल के बरामद किये, एक गिरफ्तार
12 ड्रम अल्कोहल के बरामद, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

बटाला। थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने नाकाबंदी करके एक महिंदरा बुलेरो पिकअप गाड़ी में भारी मात्रा में अल्कोहल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक इससे अवैध शराब बनाई जानी थी। वाहन चालक फरार होने में सफल हो गया, जबकि वाहन में बैैठा दूसरा चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शनिवार को पुलिस लाइन बटाला में डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने बटाला में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही है। थाना किला लाल सिंह के एसएचओ एसआई रॉबिन हंस, स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज एसआई दलजीत सिंह और एएसआई सुच्चा सिंह की अगुवाई में पुलिस ने गांव किला लाल सिंह के पास नाकाबंदी की थी। तभी एक सफेद रंग की महिंद्रा बुलेरो पिकअप को रोका तो उसका चालक भाग निकला। पुलिस ने पिकअप को घेरे में लेकर उसमें बैठे एक व्यक्ति को काबू कर लिया। जांच की तो प्लास्टिक के 12 ड्रम में 3 हजार लीटर अल्कोहल बरामद हुई। व्यक्ति की पहचान जगप्रीत सिंह निवासी गांव जंडियाला के रूप में हुई है। फरार आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह गांव मेहरबानपुर जिला अमृतसर के रूप में हुई है। काबू किए गए जगप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह जिला अमृतसर के झीताकलां के रहने वाले छिंदर सिंह से यह अल्कोहल लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed