{"_id":"5acb94294f1c1bc66b8b4930","slug":"201523291177-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू हालातों से परेशान प्रवासी मजूदर ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू हालातों से परेशान प्रवासी मजूदर ने फंदा लगाकर जान दी
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर ने फंदा लगा जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बंगाल से आए एक प्रवासी मजदूर ने गांव धंदोई में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस थाना घुमाण ने मजदूर के भतीजे के बयानों पर 174 की कार्रवाई करके शव को उसके वारिसों के हवाले कर दिया है।
पुलिस चौकी ऊधनवाल के इंचार्ज एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि राज नायक (39) निवासी बंगाल हाल वासी गांव धंदोई का भतीजा कादर शेख पिछले दिनों बंगाल गया था। वहां कादर की चाची ने उससे कहा कि उसका चाचा राजनायक की तीन बेटियां है और इसी परेशानी के कारण वह शराब पीता रहता है। वह उसको अपने साथ काम के लिए ले जाए। कादर अपने चाचा राज नायक समेत बंगाल से गांव धंदोई के लिए 4 अप्रैल को रवाना हो गया औैर वह दोनों गांव धंदोई में 7 अप्रैल को पहुंच गए। कादर ने चाचा को गांव धंदोई में परमजीत सिंह की आटा चक्की पर काम के लिए लगवा दिया।
अब चाचा राज नायक चक्की मालिक के एक कमरे में रहने लगा। गत देर शाम को वह काम करके अपने कमरे में चला गया। सुबह जब राज नायक 9 बजे न जागा तो परमजीत सिंह ने कमरे में देखा तो राज नायक ने कमरे में फिट लोहे के गाटर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने भतीजे कादर शेख के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों के हवाले कर दिया है।