फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दोस्त ने ही दोस्त को हैरोइन का टीका लगा कर मौत की नींद सुलाया था

दोस्त ने ही दोस्त को हैरोइन का टीका लगा कर मौत की नींद सुलाया था

Mon, 12 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
दोस्त ने ही दोस्त को हैरोइन का टीका लगा कर मौत की नींद सुलाया था
दोस्त ने अमनदीप सिंह को हेरोइन का टीका लगाकर मारा था
विज्ञापन

छोटे हाथी वाहन चालक की संदिग्ध रूप में हुई मौत के मामले में खुलासा
दोस्त समेत दो युवकों को कोर्ट में किया गया पेश, दोनों को भेजा जेल
आरोपियों पर धारा 304 और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। छोटा हाथी चालक अमनदीप को दोस्त ने ही हेरोइन का टीका लगाकर मौत की नींद सुलाया था। यह खुलासा सोमवार को अमनदीप की गैरइरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार उसके दोस्त मनप्रीत सिंह से पूछताछ में हुआ।
पुलिस के अनुसार मनप्रीत सिंह ने माना है कि उसने ही अमनदीप सिंह को हेरोइन का टीका लगाया था और टीका लगने के बाद ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस थाना सदर बटाला के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि गत दिन पुलिस ने गांव घसीटपुर कलां के रहने वाले अमनदीप सिंह की मौत के आरोप में उसकी पत्नी सर्बजीत कौर के बयान पर उसके दोस्त मनप्रीत सिंह के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मनप्रीत सिंह को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मनप्रीत के पास से सीरिंज बरामद हुई। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मनप्रीत सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो मनप्रीत ने माना कि अमनदीप शराब का शौकीन था। वह उसके पास आया और कहने लगा कि उसकी कमर दर्द हो रही है, वह उसे कुछ दे। वह कुलविंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी टढियाला नत्त के पास गया और उससे हेरोइन लेकर आया। मनप्रीत ने हेरोइन का टीका अमनदीप सिंह को लगा दिया। टीका लगने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसएसचओ परमजीत सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस ने मनप्रीत सिंह की निशानदेही पर कुलविंदर सिंह उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को धारा 304 के तहत जुर्म बढ़ोतरी करते हुए एनडीपीएस एक्ट की भी धारा लगाकर सोमवार को बटाला कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को गुरदासपुर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
शनिवार को बटाला के गांव घसीटपुर कलां का रहने वाला अमनदीप सिंह, जो छोटा हाथी चलाता था, बेसुध हालत में मिला था। जब परिवार वालों ने उसे सिविल अस्पताल बटाला पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद थाना सदर पुलिस ने रविवार को मृतक की पत्नी सर्बजीत कौर के बयान पर उसके दोस्त मनप्रीत सिंह के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed