{"_id":"5be70f84bdec22699a73a19e","slug":"191541869444-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक जाम में व्यापारी के सिर पर दातर मार सोने की चेन छीन ले गए युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक जाम में व्यापारी के सिर पर दातर मार सोने की चेन छीन ले गए युवक
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे व्यापारी के सिर पर दातर मार सोने की चेन छीनी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सुजानपुर कैनाल रोड पर कार सवार युवकों ने कारोबारी पर दातर से हमला कर उसे घायल कर दिया और सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी चक्क फूलप्यारा निवासी पुष्पिंदर सैनी ने बताया कि वह आफिस से दोपहर को घर जा रहा था। बाइक पर जब वह सैरीकल्चर दफ्तर के पास पहुंचे तो वहां ट्रैफिक जाम था। उनकी बाइक के पीछे खड़े कार सवार बार-बार हॉर्न बजा रहे थे। इसके बाद कार सवारों ने उसके मोटरसाइकिल को पीछे से हिट किया, जिससे वह गिर गया। इसके बाद उठकर वह युवकों से बात करने कार के पास गया तो उन्होंने उसके सिर पर दातर से हमला कर दिया और उसके गले से सोने की चेन झपट ली। इसी दौरान जाम खुल गया और आरोपी कार को भगाकर ले गए। इस संबंध में सुजानपुर थाने में शिकायत दी गई है। वहीं सुजानपुर के थाना प्रभारी डीएसपी असवंत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच कर रहे हैं।