फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   तरनतारन पुलिस ने गंडीविंड में हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई

तरनतारन पुलिस ने गंडीविंड में हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई

Tue, 24 Oct 2017 10:32 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
तरनतारन पुलिस ने गंडीविंड में हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई
पति ने ही की थी महिला की हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने गंडीविंड में हुई हत्या की गुत्थी सुलझाई
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन
पुलिस ने गत दिनों गांव गंडीविंड में हुई महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। 20 अक्टूबर को गांव गंडीविंड में मनजीत कौर का शव गांव के खेतों में पड़ा मिला था । पुलिस ने की जांच में पाया कि मनजीत कौर के अवैध संबंधों के कारण उसके पति सविंदर सिंह ने उसकी हत्या कर दी व बाद में झूठी कहानी बनाकर पुलिस को भी गुमराह किया । पुलिस आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज आगे की कार्रवाई कर रही है।
डीएसपी सिटी प्यारा सिंह ने बताया कि 20 अक्टूबर को गांव गंडीविंड में एक महिला का शव गांव के खेतों से बरामद हुआ था। महिला के पति सविंदर सिंह उर्फ काली ने पुलिस को शिकायत की कि उसकी पत्नी मनजीत कौर लापता हो गई है। अगले दिन उसका शव गांव के खेतों में पड़ा हुआ मिला था । पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पाया कि सविंदर सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसे शक था कि मनजीत कौर के किसी के साथ अवैध संबंध है।
विज्ञापन

उसकी पत्नी किसी के साथ फोन पर बातें करती हैं । पत्नी के अवैध संबंधों के कारण सविंदर सिंह ने उसकी हत्या कर दी वह बाद में अपनी पत्नी का शव खेतों में फेक कर लापता होने की झूठी कहानी घड़ी आरोपी सविंदर सिंह ने कहा कि उसकी पत्नी मनजीत कौर उसके कहने से बाहर थी । उसके किसी के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। कई बार समझाने पर भी जब मनजीत कौर नहीं मानी तो गुस्से में आकर उसने मनजीत कौर की हत्या हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed