फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   -रामलीला में वर्चस्व की जंग-

-रामलीला में वर्चस्व की जंग-

Tue, 16 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
-रामलीला में वर्चस्व की जंग-
रामलीला के विवाद में महाभारत, 6 घायल
विज्ञापन

पुरानी और नई कमेटी के सदस्य भिड़े, तलवारें चलीं
दोनों गुटों ने मेडिकल कराकर पुलिस को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। मोहल्ला न्यू शास्त्री नगर में श्रीराम लखन कला मंच के नई और पुरानी कमेटी के सदस्यों में वर्चस्व की जंग में 6 लोग घायल हो गए। नई कमेटी के पदाधिकारियों ने पुरानी कमेटी के संयोजक के घर पर तलवारों, दातरों और बेसबैट से हमला कर दिया। इससे घर की पांच महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गए।
सिविल अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल गिरधर गोपाल ने बताया कि हमारे मोहल्ले के लाडी ने धार्मिक संस्था का राजनीतिकरण करके माहौल खराब कर दिया। इससे पुराने सदस्यों ने क्लब को छोड़ दिया। लाडी ने क्लब की नई कमेटी बनाई और पुराने कलाकारों और पदाधिकारियों को बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि 1991 से क्लब की शुरुआत की और वह इसके संयोजक थे। 27 वर्ष तक क्लब की रामलीला में सब कुछ शांतिमय रहा। इस बार विवाद के चलते हमने अपने तौर पर अलग से रामलीला करवाने की बजाए केवल रामायण का पाठ करवाया।
विज्ञापन

नई कमेटी के सदस्यों को यह रास नहीं आया और नए चुने गए उपाध्यक्ष राजेश ने बड़े भाई वरिंदर शर्मा को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। गिरधर गोपाल ने बताया कि मंगलवार 12 बजे हम अपने घर में थे। राजेश सैनी ने बाहर के कुछ व्यक्ति लाकर हमारे घर में घुसकर तोड़फोड़ की और घर की औरतों पर रॉड, तलवार, दातर और हॉकी से हमलाकर कर दिया। इससे सुमन, साहिल, किरण, ममता, संजू और वह खुद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे गुट के राजेशसैनी ने बताया कि वह बाहर थे। घर से फोन आया कि उनके पिता प्रेम सैनी पर किसी ने हमला किया है, सि पर वह घर आए। उन्होंने कहा कि झगड़ा रामलीला मैदान के पास हुआ है न कि किसी के घर में। वहीं रजिंदर लाडी ने कहा कि वह झगड़े में शामिल नहीं थे, बल्कि झगड़ा छुड़वाने आए थे, दोनों गुटों से मेरे अच्छे रिश्ते हैं। दोनों गुटों ने अपना-अपना मेडिकल करवा थाना डिवीजन नंबर एक में शिकायत दी है। एडिशनल एसएचओ मनदीप सलगोत्रा ने कहा कि दोनों गुटों की शिकायत मिल गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed