फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चोरी का मोटरसाइकिल और चार मोबाइलों समेत दो युवक गिरफ्तार,मामला दर्ज

चोरी का मोटरसाइकिल और चार मोबाइलों समेत दो युवक गिरफ्तार,मामला दर्ज

Tue, 16 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
चोरी का मोटरसाइकिल और चार मोबाइलों समेत दो युवक गिरफ्तार,मामला दर्ज
चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

चोरी का मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना सिटी पुलिस ने चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की बाइक और 4 मोबाइल बरामद हुए। है।
एसएचओ विश्वामित्र ने बताया कि बताया कि बीती 5 अक्टूबर को उमरपुरा के रहने वाले जसपिंदर सिंह सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अिपनी बहन मनजोत कौर के साथ रिक्शा पर कहीं जा रहा था। जालंधर रोड पर एलआईसी दफ्तर के पास मोटरसाइकल साइकिल सवार दो युवक उसकी बहन के हाथ से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। जांच में पता चला कि बंटी निवासी मसाणियां और साजनप्रीत निवासी संगरावां इस वारदात में शामिल हैं। पुलिस चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर बंटी और साजनप्रीत खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार को एएसआई बलदेव सिंह ने पुलिस पार्टी समेत शास्त्री नगर नजदीक इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर पर नाकाबंदी के दौरान बाइक दो युवकों को शक के आधार पर रोका गया। पड़ताल करने पर पता चला कि यह दोनों युवक वही हैं, जिन्होंने उक्त महिला का मोबाइल छीना था। पुलिस ने उन युवकों को पकड़कर थाना लाया। पूछताछ के दौरान पता चला कि बंटी और साजनप्रीत पहले भी 5 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दोनों ने लोगों से 4 मोबाइल छीने हैं। बरामद बाइक भी चोरी की है। आरोपियों ने बाइक पर जाली नंबर प्लेट लगा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed