{"_id":"5b311e414f1c1b694d8b85d5","slug":"181529945665-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार एम.एल अवैध शराब बरामद,आरोपी महिला फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 हजार एम.एल अवैध शराब बरामद,आरोपी महिला फरार
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की शराब, आरोपी महिला फरार
गुरदासपुर। पुराना शाला पुलिस ने एक घर से 30 हजार एमएल शराब बरामद की है।
पुराना शाला पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर लखविंद्र कौर ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थी कि किसी संपर्क सूत्र ने सूचित किया कि गांव चेचिया छोड़िया में एक महिला घर पर शराब बेचने का कारोबार करती है। यदि तुरंत छापामारी की जाए तो महिला को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने छापामारी के दौरान महिला के घर से 30 हजार एमएल शराब बरामद कर ली लेकिन महिला फरार हो गई। आरोपी महिला की पहचान वीना के रूप में हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।