{"_id":"5a451f334f1c1b8d698c4467","slug":"181514479411-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवसेना ने घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत नियत से घर में घुसकर महिला को पीटा
पिटाई से घायल महिला को शिवसेना वर्करों ने पहुंचाया अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
गांव जाफलपुर में मारपीट के दौरान घायल हुई महिला के पक्ष में शिवसेना बाल ठाकरे के राज्य उप प्रमुख हरविंद सोनी आये। महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जबकि महिला का कथित आरोप है कि पुलिस ब्यान लेने की बजाए राजीनामा का दबाव बना रहे है। इस मौके पर हरविंदर सोनी ने बताया कि पूजा नाम की महिला शिवसेना कार्यालय में आई तथा सहायता मांगते हुए उसने बताया कि दोपहर को उसका पति घर से बाहर गया हुआ था तो हमारे ही गांव का रहने वाला मुकद्दर मसीह बुरी नीयत से उसके घर में घुस आया जब उसने इसका विरोध किया तो मुकद्दर मसीह ने उसे मारना शुरू कर दिया। जिसके कारण वो घायल हो गई लेकिन पूजा ने उसका डटकर मुकाबला किया और शोर मचा दिया। जिससे डर कर मुकद्दर मसीह घर से भाग गया तथा जाते जाते पूजा का मोबाइल भी उठाकर ले गया। सोनी ने बताया कि पूजा के अनुसार मुकद्दर मसीह पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है तब उन्होंने पुलिस के पास शिकायत की थी परन्तु पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नही की थी। इसलिए इस बार वे पुलिस के पास न जाकर शिवसेना से सहायता मांगने आई थी। इसके उपरांत हरविंदर सोनी ने अपने सुरक्षाकर्मियों को इस दंपत्ति के साथ भेजा तथा घायल महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसका इलाज हुआ और फिर 181 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी। घायल पूजा कथित आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनका ब्यान लेने आई मगर ब्यान लेने आये पुलिस कर्मचारी उन पर राजीनामे का दबाव बना रहे हैं।