{"_id":"5a0874c44f1c1bdb538bca40","slug":"181510503620-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर तेजधार हथियारों से हमला,घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर तेजधार हथियारों से हमला,घायल
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर तेजधार हथियारों से हमला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पंज पीर रोड पर चलने वाले एक निजी कंप्यूटर सेंटर में काम करके घर लौट रहे युवक पर चार नकाबपोश युवकों ने पंडोरी रोड स्थित सुखमणि अस्पताल के बाहर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से युवक ने थाना सिटी पुलिस को इस संबंधी शिकायत दर्ज करवा दी है । घायल की पहचान सुखचैन सिंह पुत्र राजविंदर सिंह गांव पहाड़ा के रूप में हुई है।
सिविल अस्पताल में भर्ती सुखचैन सिंह ने बताया कि शनिवार की रात में कंप्यूटर सेंटर से काम खत्म करके घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक 4 नकाबपोश युवकों ने उसके आगे बाइक लगाकर रोक लिया। वह कुछ समझ पाता इसके पहले उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। सुखचैन का कहना था कि हमले के दौरान एक युवक ने उसके बाजू पर तेजधार हथियार से हमला किया औरदूसरे युवक ने बेसबॉल के साथ पीछे से मारना शुरू कर दिया। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ समय बाद जब राहगीरों ने उसे देखा और थाने ले गे। इसके बाद ने थाना सिटी में अपने ऊपर हुए हमले की शिकायत दर्ज करवाई। इस सड़क पर अस्पताल प्रबंधकों की ओर से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मदद भी मिलेगी। उधर थाना सिटी पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी शाम लाल का कहना है कि आरोपियों को जल्द काबू कर के कड़ी कार्रवाई की जाएगी।