{"_id":"5b9008f5867a557fea1186b9","slug":"171536166133-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाई ने तेजधार हथियारों से ससुर व साले को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमाई ने तेजधार हथियारों से ससुर व साले को किया घायल
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
दामाद ने ससुर और साले पर किया हमला, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना सदर के अधीन आते गांव सिंघोवाल में एक दामाद ने अपने साले और ससुर पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती घायल संदीप सिंह और उसके पिता शिंगार सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अमनदीप कौर की शादी सिंघोवाल निवासी सुखबीर सिंह के साथ हुई थी। कुछ दिनों से उनका दामाद बेटी अमनदीप कौर को घरेलू बातों को लेकर मारपीट करता था। इसी बात की शिकायत अमनदीप कौर ने अपने पिता शिंगारा सिंह से की। बुधवार को जब संदीप सिंह और उसका पिता शिंगारा सिंह अमनदीप कौर को लेने गांव शाहपुर गए तो आरोपी ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया है। मामले की थाना सदर की पुलिस जांच कर रही है।