{"_id":"5b7af6f542c79246716635b1","slug":"171534785269-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला पुलिस ने कश्मीर के दो नशा तस्करों को हैराइन समेत्र्त किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बटाला पुलिस ने कश्मीर के दो नशा तस्करों को हैराइन समेत्र्त किया गिरफ्तार
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
कश्मीर के दो नशा तस्कर हेरोइन समेत गिरफ्तार
कश्मीरी नशा तस्करों से 300 ग्राम हेरोइन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बटाला पुलिस ने नशे की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले कश्मीर के दो नशा तस्करों को काबू किया है। उनके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। वहीं, पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी कहां और इस नशे की सप्लाई किस को करने के लिए यहां आए थे। इस संबंध में सोमवार को एसएसपी बटाला उपिंद्रजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि थाना घुमान के एसएचओ इंस्पेक्टर ललित कुमार को किसी मुख्बर ने सूचना दी कि दो युवक जो कश्मीर के रहने वाले लगते हैं, वह गांव भगतूपुर, पंडोरी से घुमान की ओर आ रहे हैं। अगर उनकी तलाशी ली जाए तो उनसे नशे का सामान बरामद हो सकता है। तभी इंस्पेक्टर ललित कुमार ने पुलिस पार्टी समेत तपियाना साहिब के पास सूए के पुल पर नाका लगा लिया। कुछ समय के बाद कश्मीरी लग रहे दोनों युवक जब नाके के पास पहुंचे तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। युवकों से तलाशी के दौरान दोनों से कुल 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान बशीर अहमद मीर पुत्र गुलाम अहमद मीर निवासी पाजीपुरा थाना बिलगाम जिला कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर और रवीज अहमद खोजा पुत्र वजीर अहमद खोजा निवासी बलीपुरा थाना बिलगम जिला कुपवाड़ा जम्मू-कश्मीर के तौर पर हुई है। बशीर अहमद से एक लिफाफे में 275 ग्राम हेरोइन और रवीज अहमद से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। एसएसपी घुम्मण ने बताया कि थाना घुमान में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह इस नशे को कहां से लेकर आए हैं और इन्होंने कहां सप्लाई करना था।
फोटो- 20जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- बटाला पुलिस हिरासत में दोनों कश्मीरी तस्कर।