फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मद्रासी समूदाय के पिता ने अपनी बेटी,बहन औैर पत्नी को अगवाह करने के लगाये आरोप 16-35-44

मद्रासी समूदाय के पिता ने अपनी बेटी,बहन औैर पत्नी को अगवाह करने के लगाये आरोप 16-35-44

Thu, 24 May 2018 09:36 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
मद्रासी समूदाय के पिता ने अपनी बेटी,बहन औैर पत्नी को अगवाह करने के लगाये आरोप 16-35-44
बेटी, बहन और पत्नी को अगवा करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

पीड़ित ने मद्रासी समुदाय के दो युवकों पर जताया संदेह
एसएसपी बटाला को दी लिखित शिकायत, कार्रवाई की गुहार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। मालमंडी के पास बीको क्षेत्र में मद्रासी समुदाय के एक व्यक्ति ने अपने ही समुदाय के दो लोगों पर अपनी पत्नी, बहन और बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन के आगे अपने पारिवारिक सदस्यों को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
वीरवार को वीरू अपने रिश्तेदारों के साथ एसएसपी बटाला उपिकदरजीत सिंह घुम्मण से मिलने पहुंचे और एसएसपी को एक लिखित शिकायत दी। इसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय के आगे जमकर नारेबाजी भी की। वहीं एसएसपी ने इस शिकायत को एसएचओ सिटी को सौंप दिया है। मामले की जांच पड़ताल करने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीको के रहने वाले वीरू पुत्र मक्खन लाल ने बताया कि 19 मई को उनकी पत्नी रानी, बहन सुमन औैर बेटी मन्नत 9 बजे सुबह अपने काम पर निकलीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। वीरू ने आरोप लगाया के उनकी कालोनी में ही रहने वाले दो लोगों ने उनकी पत्नी, बेटी और बहन को अगवा किया है। आरोपी उसे खुद कहते हैं कि वह जो करना है कर ले वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसके अलावा उसे जान से मार देने की धमकियां भी देते हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उसके परिवार के सदस्यों को आरोपियों से छुड़वाया जाए औैर उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 24जीडीआरबीटीएलपी02
केप्शन- एसएसपी कार्यालय बटाला के बाहर नारेबाजी करते हुए मद्रासी समूदाय के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed