फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पति और सास द्वारा की जाती मारपिटाई से तंग आकर विवाहिता ने की आत्म-हत्या

पति और सास मारते पिटते थे, तंग आकर विवाहिता ने खत्म कर ली जिंदगी

Wed, 14 Feb 2018 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Wed, 14 Feb 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
पति और सास द्वारा की जाती मारपिटाई से तंग आकर विवाहिता ने की आत्म-हत्या
सांकेतिक चित्र
बटाला में पति और सास की मार पिटाई से तंग आकर एक विवाहिता ने जहरीली चीज निगल ली। जिसे गंभीर हालत में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस जिला बटाला के आधीन आते पुलिस थाना घन्नियां के बांगर में मृतका के पिता के बयानों पर पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता के पिता रघुबीर सिंह वासी गांव सीड़ा ने बताया कि उसने करीब 14 साल पहले गांव गुजरपुरा के रहने वाले रंजोध सिंह से बेटी कुलविंदर कौर (34) की शादी की थी। शादी होने से कुछ साल बाद ही उसका पति रंजोध सिंह जो किसान है और उसकी सौतेली मां रामवंती उसकी बेटी कुलविंदर कौर से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


कई बार उन्होंने कुलविंदर कौर के पति और सास को समझाया कि वह उनकी बेटी की मार पिटाई न करे और उनकी मारपीट से उनकी बेटी अक्सर मानसिक तौर पर परेशान रहती है। लेकिन लड़की के पति और सास द्वारा पिटाई का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार देर रात कुलविंदर कौर ने कोई जहरीली चीज निगल ली, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते कुलविंदर कौर को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ मुखतार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता रघुबीर सिंह के बयानों पर आरोपी पति रंजोध सिंह और उसकी मां रामवंती के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed