फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

Fri, 01 Mar 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी प्रेमी भी गिरफ्तार, पुलिस को मिला एक दिन का रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। 15 दिन पहले प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को नींद की गोलियां देने के बाद चुनरी से उसका गला घोंटकर कत्ल करने वाली महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घुमाण पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने पुलिस को दिन का रिमांड दिया है। इस संबंध में थाना घुमान के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि निशान सिंह (32) निवासी कोटली लेहल घुमान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके छोटे भाई सतनाम सिंह की शादी 11 साल पहले कंवलजीत कौर के साथ हुई थी। जिनके दो बच्चे, एक लड़का और एक लड़की है। निशान सिंह ने बताया कि उसकी भाभी कंवलजीत कौर के गोबिंदा निवासी जालंधर के साथ करीब डेढ़ साल से अवैध संबंध थे। गोबिंदा उसकी भाभी को मिलने के लिए उसके घर आता था। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को वह और उसका बाकी परिवार रोजाना की तरह खाना खाकर सो गए। लेकिन उसका भाई सतनाम सिंह सुबह उठा ही नहीं। तभी उसने और उसकी माता सरबजीत कौर ने जब सतनाम सिंह को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। तभी उसकी भाभी कंवलजीत कौर कहने लगी कि सतनाम सिंह को हार्ट अटैक हो गया है, लेकिन जब वह सतनाम सिंह को नहाने लगे तो उन्होंने देखा कि सतनाम सिंह के गले में किसी चीज के निशान थे। तब उन्होंने अपने रिश्तेदारों के कहने पर अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन बाद में उन्होंने अपने तौर पर पड़ताल की तो उन्हें पता लगा कि उसके भाई सतनाम सिंह को उसकी भाभी कंवलजीत कौर और गोबिंदा ने उसी दिन रात के समय नींद की गोलियां खिलाकर और चुनरी से गला घोंट कर मारा है। निशान सिंह ने बताया कि उसके भाई को मारने की वजह यह है कि उसकी भाभी कंवलजीत कौर के गोबिंदा से अवैध संबंध थे और उसकी भाभी उससे शादी करना चाहती थी। जिसका वह और उसका भाई सतनाम सिंह विरोध करते थे। इसी कारण उसकी भाभी और उसके प्रेमी गोबिंदा ने मिलीभगत से उसके भाई सतनाम सिंह का कत्ल कर दिया है। थाना घुमान के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि कंवलजीत कौर और उसके प्रेमी गोबिंदा के खिलाफ धारा 302 (हत्या), 201 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों आरोपियों ने ही अपना जुर्म कबूल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed