{"_id":"5a5642a24f1c1bf41c8b53fa","slug":"161515602594-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में चोरी कर रहे युवक को मौके पर ही पकड़ किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में चोरी कर रहे युवक को मौके पर ही पकड़ किया पुलिस के हवाले
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में चोरी करते रंगेहाथ दबोचा
पठानकोट। शहर के पटेल चौक स्थित किराने की दुकान पर दिनदहाड़े चोरी कर रहे युवक को आसपास के दुकानदारों ने पकड़ लिया। दुकानदारों ने आरोपी को थाने पहुंचा दिया। घटना बुधवार दोपहर की है। दुकानदार जतिंद्र ने बताया कि वह खाना खाने के लिए घर गया था। आसपास के दुकानदारों को वह दुकान पर नजर रखने के लिए कह गया था। दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने युवक को दुकान के गल्ले में हाथ डालते देखा तो पकड़ लिया। आरोपी युवक ने गल्ले से 3500 रुपये निकाल लिऐ थे। इसके बाद आरोपी को थाना डिवीजन नंबर 2 ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि कुछ लोग उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर गए हैं और शिकायत भी देकर गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।