{"_id":"5a242d944f1c1ba7678bf655","slug":"161512320404-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के नीचे आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के नीचे आने से वृद्ध की मौत
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक के नीचे आने से बुजुर्ग की मौत
गुरदासपुर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जागोवाल बेट के पास रविवार सुबह बाइक सवार बुजुर्ग को ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्ण सिंह निवासी गांव राजूबेला के तौर पर हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गांव राजूबेला निवासी मनजीत सिंह रविवार सुबह अपने पिता पूर्ण सिंह के साथ गुरुद्वारा में माथा टेककर अपने गांव लौट रहा था। जागोवाल बेट के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में संतुलन बिगड़ने से पूर्ण सिंह नीचे गिर गया। ट्रक के नीचे आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने चालक कश्मीर सिंह को हिरासत में लेकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।