फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गांव दिवानीवाल में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

गांव दिवानीवाल में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

Sun, 12 Nov 2017 09:50 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
गांव दिवानीवाल में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग
फायरिंग संग हथियार चले, 3 लोग घायल
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो गुटों के बीच हुआ टकराव
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
गांव दिवानीवाल में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच भिंडत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में गांव का सरपंच भी शामिल है। इस झगड़े में तेजधार हथियारों का खुल कर इस्तेमाल हुआ और दोनों तरफ से गोलियां भी चलाई गईं। गोली लगने से घायल हुए एक व्यक्ति को अमृतसर रेफर किया गया है और दूसरे पक्ष के तेज तरार हथियारों से जख्मी हुए दो लोगों को बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
झगड़ा रविवार की देर शाम को हुआ। सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल गांव दिवानीवाल के सरपंच गुरभेज सिंह ने बताया कि उसने एक साल पहले गांव में ही किसी से 12 एकड़ जमीन खरीदी थी। उसकी जमीन के साथ ही गांव के रहने वाले जसवंत सिंह की भूमि भी लगती है। जमीन खरीदने के समय मालिक ने उससे वादा किया था, कि वह उसके खेतों के लिए रास्ता देगा। गुरभेज सिंह ने बताया कि रविवार को वह जमीन से रास्ता बना कर आया था। घर आने के बाद उसके पड़ोसी जमींदार जसवंत सिंह ने फोन करके उसे कहा कि उसने ज्यादा रास्ता निकाल लिया है। इस पर वह अपने भाई लखबीर सिंह को साथ लेकर जसवंत सिंह से बात करने के लिए गया था।
विज्ञापन

वहां जसवंत सिंह ,उसका भाई और उसके परिवार के अलावा कुछ अन्य लोग उन पर हमला करने के लिए तैयार थे, उन्होंने दोनों भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गुरभेज सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि जसवंत सिंह ने उस पर अपनी रिवाल्वर से गोलियां चलाईं। उसने और उसके भाई ने जमीन पर लेट कर अपनी जान बचाई और उसने अपनी पिस्टल से जवाबी फायर किए। हमलावरों ने दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला करके गंभीर घायल कर दिया। इसमें सरपंच गुरभेज सिंह उसका भाई लखबीर सिंह तेजधार हथियारों से घायल हो गएऔर दूसरे पक्ष का जसवंत सिंह गोली लगने से घायल हुआ हैै। गोली जसवंत सिंह की टांग में लगी है। जसवंत को बटाला के डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया। इस सबंध में थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ अमोलक सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान लिये जा रहे हैं । बयानों के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed