{"_id":"62d6a7a001644801fa1a582e","slug":"16-year-old-boy-brutally-murdered-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बर्थडे पार्टी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, सरपंच और उसके साथियों ने उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: बर्थडे पार्टी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, सरपंच और उसके साथियों ने उतारा मौत के घाट
Tue, 19 Jul 2022 06:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Jul 2022 06:18 PM IST
सार
थाना मजीठा की पुलिस ने सरपंच समेत सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया है। सभी आरोपी घरों में ताले लगाकर फरार हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में एक नाबालिग की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। वारदात गांव गालों वाली की है। करमजीत सिंह निवासी गांव गालों वाली ने थाना मजीठा की पुलिस को बताया है कि उनका बड़ा भाई अमृतपाल सिंह और छोटा भाई पवन जीत सिंह (16) हैं। तीनों भाई सोमवार की रात अपने घर में मौजूद थे।
विज्ञापन
गांव निवासी करण की बेटी के जन्मदिन की पार्टी थी। उनका बड़ा भाई अमृतपाल सिंह जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। रात को 9:00 बजे काफी अंधेरा होने के कारण वह अपने भाई पवन जीत और पिता हरजीत सिंह के साथ भाई को लाने गए थे। जब वहां पर पहुंचे तो देखा कि अजय, सूरज, संजय और मौजूदा सरपंच दीपक उनके भाई के साथ झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने सरपंच और उसके साथियों को भाई से झगड़ा करने से रोका तो सरपंच गुस्से में आ गया। कहने लगा कि पकड़ लो इसको, झगड़ा करने का मजा चखाना है। इसके बाद अजय और सूरज ने उनके छोटे भाई पवन जीत सिंह को बाजू से पकड़ लिया और संजय ने दातर के साथ वार कर उनके भाई पवन जीत को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
खून से लथपथ भाई को जमीन पर फेंककर आरोपी फरार हो गए। उन्होंने तुरंत अपने भाई को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना मजीठा की पुलिस ने सरपंच समेत सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया है। सभी आरोपी घरों में ताले लगाकर फरार हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।